जेन-जी के साथ है दादी

Nov 02, 2026 - 16:03
0 4
जेन-जी के साथ है दादी
'जेन-जी दादी'

चंडीगढ़, 65 साल की सविंदर हुड्डा, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'ताई सावित्री' और 'जेन-जी दादी' के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने माता-पिता को समाज के डर से बाहर निकलने और बच्चों के सपनों का साथ देने की सलाह दी है।

समाज के डर पर उठाए सवाल

ताई सावित्री का कहना है कि कई माता-पिता अपने बच्चों की पसंद और सपनों से ज्यादा इस बात की चिंता करते हैं कि चार लोग क्या कहेंगे। उन्होंने ऐसे माता-पिता से कहा कि अगर उन्हें बच्चों से ज्यादा समाज की परवाह है, तो बुढ़ापे में अपनी सेवा भी समाज से ही करवा लें।सविंदर हुड्डा ने कहा कि जब कोई बीमार होता है या उसे मदद की जरूरत पड़ती है, तब यही समाज साथ नहीं देता। लेकिन किसी की मौत होने पर लोग उसके परिवार को ताने देने जरूर पहुंच जाते हैं।

बच्चों के सपनों का साथ दें माता-पिता

ताई सावित्री ने माता-पिता से अपील की कि वे समाज के डर से बच्चों के सपनों को न रोकें। उन्हें अच्छी शिक्षा दें और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाएं। उनके मुताबिक, माता-पिता को समाज की चिंता करने के बजाय अपने बच्चों का मजबूत सहारा बनना चाहिए।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने उनकी सोच की तारीफ की है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी कहा कि काश ऐसी सोच हर माता-पिता की हो जाए।

कौन हैं ताई सावित्री?

65 साल की सविंदर हुड्डा सोशल मीडिया पर हरियाणवी अंदाज में सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। वह महिलाओं की आजादी, बच्चों के सपनों और पुरानी रूढ़िवादी सोच के खिलाफ खुलकर बोलती हैं। इसी बेबाक अंदाज ने उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User