दिल्ली में इंडिया गठबंधन के मार्च में तिरंगा ही तिरंगा नजर आया
विपक्षी दलों के नेताओं ने दिया एकजुटता का परिचय
संजय श्रीवास्तव
नई दिल्ली। कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया ब्लाक की रैली से पहले मार्च के दौरान गजब की एकरूपता दिखी।
दिल्ली में मिंटो रोड से शुरू हुए मार्च में 20, विपक्षी दलों के नेताओं ने शिरकत कर एकजुटता का प्रदर्शन किया। मार्च की खासियत यह रही कि किसी दल के झंडे के स्थान पर केवल तिरंगा ही तिरंगा लहरा रहा था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अपने रणनीतिकारों को पहले से साफ संदेश था कि यह मैसेज नहीं जाए कि यह केवल कांग्रेस की रैली है।इस पर सभी साथी दलों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी पार्टी के झंडे से परहेज़ किया। मार्च के दौरान वाहन पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी साथ नजर आए।
इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर मार्च के माध्यम से केंद्र सरकार पर दबाव बनाने में कामयाब रहा।
वहीं, दिल्ली की रैली और मार्च से यह साफ हो गया है कि ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्षी दलों का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)