एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती की श्रेणीवार कट-ऑफ जारी
नई दिल्ली, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-2020 भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी टाइपिंग और कौशल परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके लिए परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।
उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in या recruitment.ssb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं।
16 से 18 नवंबर तक होगा टाइपिंग और कौशल परीक्षण
आधिकारिक सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का टाइपिंग और कौशल परीक्षण 16 नवंबर से 18 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
115 पदों के लिए 1725 उम्मीदवार सफल
एसएसबी ने कुल 115 पदों पर भर्ती के लिए 1725 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना है। यानी कुल रिक्त पदों की संख्या से 15 गुना उम्मीदवारों को टाइपिंग परीक्षा के लिए चुना गया है।
श्रेणी के अनुसार पद और कट-ऑफ अंक
श्रेणी कुल पद चयनित उम्मीदवार कट-ऑफ अंक
सामान्य 47 705 90
ओबीसी 26 390 88
ईडब्ल्यूएस 11 165 86
एससी 21 315 84
एसटी 10 150 80
कुल 115 172 —
टाइपिंग परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान
एसएसबी की टाइपिंग परीक्षा में उम्मीदवारों को कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना होगा।
परीक्षा का तरीका: टाइपिंग परीक्षा कागज पर दिए गए पाठ को देखकर कंप्यूटर पर टाइप करने के तरीके से होगी।
समय: उम्मीदवारों को कुल 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
भाषा: परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में दे सकते हैं।
हिंदी फॉन्ट: हिंदी टाइपिंग के लिए मंगल या कृतिदेव फॉन्ट का विकल्प मिलेगा।
अंग्रेजी की गति: कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है।
हिंदी की गति: कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है।
गलतियां: कुल टाइप किए गए शब्दों में अधिकतम 5 प्रतिशत गलतियों की अनुमति होगी।
गलतियां सुधारने के लिए मिलेगा विकल्प
टाइपिंग परीक्षा के दौरान उम्मीदवार बैकस्पेस और डिलीट बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे वे टाइपिंग करते समय हुई गलतियों को सुधार पाएंगे।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपनी टाइपिंग की गति और शुद्धता पर विशेष ध्यान दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)