मेरठ: शादी की सालगिरह पर उठी भाजपा नेता के इकलौते बेटे की अर्थी, रोते हुए पिता बोले- 'आज दूसरी बरात लेकर जा रहा हूं'

Nov 03, 2026 - 13:03
Updated: 7 hours ago
0 3
मेरठ: शादी की सालगिरह पर उठी भाजपा नेता के इकलौते बेटे की अर्थी, रोते हुए पिता बोले- 'आज दूसरी बरात लेकर जा रहा हूं'
शादी की सालगिरह पर उठी BJP नेता के इकलौते बेटे की अर्थी

मेरठ। शादी की सालगिरह से ठीक पहले भाजपा नेता के बेटे ने खुदकुशी की।शादी की सालगिरह के दिन उठी इकलौते बेटे की अर्थी; पिता बोले- 'जो शादी में नहीं आए, वे आज चलें'
कंकरखेड़ा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी के कंकरखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के इकलौते बेटे प्रबल गुप्ता ने कथित तौर पर पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जिस दिन (2 नवंबर) प्रबल की शादी की सालगिरह थी, ठीक उसी दिन घर से उसकी अर्थी निकली। अर्थी उठाते समय पिता राजीव गुप्ता फफक कर रो पड़े और बोले, "जो मेरे बेटे की शादी में नहीं जा पाए थे, वो आज साथ चलें... मैं अपने बेटे की दूसरी बारात लेकर जा रहा हूं"।  

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी स्नेहा पर लगाए गंभीर आरोप

गाजियाबाद की एक कंपनी के रिसर्च विभाग में कार्यरत प्रबल गुप्ता ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने अपनी पत्नी स्नेहा और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्नेहा उसे झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां दे रही थी। परिजनों का कहना है कि दोनों का परिचय 2021 में एक शादी समारोह में हुआ था, जिसके बाद 2 नवंबर 2025 को दोनों की लव-कम-अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों की तीन माह की एक बेटी (राघवी) भी है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।   

करवाचौथ का सामान फेंकने और व्रत न रखने की बात आई सामने

प्रबल की बहन आयुषी के अनुसार, करवाचौथ पर स्नेहा अपने मायके बागपत रोड स्थित आवास पर थी। प्रबल ने उसके लिए ब्लिंकिट से करवाचौथ का सामान भिजवाया, जिसे स्नेहा ने लेने से इनकार कर दिया और डिलीवरी बॉय से सामान फेंकने को कह दिया। प्रबल ने वीडियो कॉल के ज़रिये समझाने की कोशिश की, लेकिन स्नेहा ने सामान फेंक दिया और व्रत भी नहीं रखा।   

पिता ने एसएसपी से की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया केस

प्रबल के पिता राजीव गुप्ता ने एसएसपी मेरठ को लिखित तहरीर देकर पत्नी स्नेहा, उसके पिता, भाई और अन्य परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
भूमि चौधरी

भूमि चौधरी - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User