कथित धार्मिक टिप्पणी करने पर इंजीनियर गिरफ्तार, पुलिस बोली- आरोपी ने खुद लगाया था स्टेटस
- मेरठ में नरसिंह हिंदू वाहिनी की शिकायत पर FIR
मेरठ: आरोपी की पहचान ज्ञानेश उर्फ यीशु के रूप में हुई है, जो कनाडा में इंजीनियर है और इन दिनों मेरठ आया हुआ था। उत्तर प्रदेश के मेरठ में जागृति विहार सेक्टर-7 निवासी इंजीनियर को व्हाट्सएप स्टेटस पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामले में नरसिंह हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के महासचिव रवि चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। शिकायत के साथ कथित स्टेटस के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए।
संगठन के कार्तिक हिंदू और नवीन त्यागी ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह के स्टेटस लगा चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी के पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस दावे की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोपी ज्ञानेश उर्फ यीशु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आपत्तिजनक स्टेटस आरोपी के व्हाट्सएप अकाउंट से लगाया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।वैकल्पिक हेडलाइन:
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)