कांवड़ यात्रा 2026: मेरठ-हरिद्वार हाईवे पर पुलिस ने डीजे कसाना-सारजन को नहीं रुकने दिया, व्यवस्था और सुरक्षा के लिए लिया फैसला

Aug 07, 2026 - 09:41
0 1
कांवड़ यात्रा 2026: मेरठ-हरिद्वार हाईवे पर पुलिस ने डीजे कसाना-सारजन को नहीं रुकने दिया, व्यवस्था और सुरक्षा के लिए लिया फैसला

- मेरठ में कांवड़ यात्रा में व्यवस्था और सुरक्षा के लिए लिया फैसला.

दौराला/मेरठ: गुरुवार देर रात दौराला में कांवड़ यात्रा से लौट रहे डीजे कसाना और डीजे सारजन को पुलिस ने मेरठ-हरिद्वार हाईवे पर कहीं भी रुकने नहीं दिया। व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस दोनों डीजे को लगातार आगे बढ़ा रही है। हरिद्वार से लौटते हुए ये दोनों डीजे खतौली के भंगेला पहुंचे, जहां खतौली पुलिस ने उन्हें मेरठ सीमा की ओर रवाना कर दिया। इसके बाद दादरी पहुंचने पर दौराला पुलिस ने डीजे कसाना को दादरी, सकौती और दशरथपुर से आगे निकाला। पुलिस ने पूरे मार्ग पर डीजे को रुकने नहीं दिया।

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दोनों डीजे को सिवाया टोल प्लाजा से भी आगे निकाला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे पर डीजे को रोककर कांवड़ियों की भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी, ताकि यातायात बाधित न हो।

दरअसल, इन डीजे के पीछे बड़ी संख्या में कांवड़िये चलते हैं, जो भजनों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ते हैं। डीजे के रुकने पर हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ जमा हो जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगती है।

पुलिस के अनुसार, हर वर्ष इन डीजे के साथ भारी संख्या में कांवड़िये लौटते हैं। इन दोनों डीजे के बीच अक्सर प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलती है। तेज आवाज में भजन और डीजे की इस प्रतिस्पर्धा के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे अव्यवस्था फैलने का खतरा रहता है।

इसी स्थिति को देखते हुए इस बार पुलिस डीजे को हाईवे पर रुकने नहीं दे रही है। पुलिसकर्मी लगातार दोनों डीजे को आगे बढ़ाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User