मेरठ में तेज बारिश के बीच एक मकान की छत अचानक भरभराकर, बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Aug 11, 2026 - 18:59
0 1
मेरठ में तेज बारिश के बीच एक मकान की छत अचानक भरभराकर, बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

 - हादसे में नातिन घायल

मेरठ: मंगलवार सुबह लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में तेज बारिश के दौरान एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद 80 वर्षीय जैतून मलबे में दब गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी नातिन नाजमा भी मामूली रूप से घायल हुई है, जिसे एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में लगातार हो रही बारिश के कारण छत गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जर्जर मकानों से लगातार खतरा बना हुआ है।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हादसा हुआ। आमिर गार्डन निवासी नासिर के मकान के एक कमरे की छत अचानक तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरी। उस समय कमरे में नासिर की सास जैतून और उनकी नातिन नाजमा मौजूद थीं। छत का पूरा मलबा जैतून के ऊपर गिर गया, जबकि नाजमा भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना इंतजार किए मलबा हटाना शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जैतून को मृत घोषित कर दिया। नाजमा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया गया कि नासिर का मकान करीब 15 साल पहले बना था। मकान में दो कमरे हैं, जिनमें से एक कमरे की छत हादसे में गिर गई। नासिर अपनी पत्नी शाहजहां और आठ बच्चों के साथ यहां रहते हैं। पति मजीद की मौत के बाद जैतून भी अपनी बेटी के पास रहने लगी थीं। घायल नाजमा की शादी अब्दुल्लापुर निवासी शाहिद से हुई है। पति के बाहर काम करने के कारण वह इन दिनों मायके में रह रही थी।

हादसे की सूचना मिलने पर लिसाड़ीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज बारिश के कारण छत गिरने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

लगातार हो रही बारिश के बीच पुराने और जर्जर मकानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मकानों का समय रहते सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User