ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर की वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा, लिखा- 'निडर बल्लेबाजी, बेहतरीन कौशल'
भुवनेश्वर। लिस्ट-ए क्रिकेट एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कई विश्व रिकॉर्ड बनाये। कई रिकॉर्ड धूलधूसरित कर दिए। क्रिकेट मैदान पर वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए। वैभव ने 28 गेंदों में शतक, 40 गेंदों में 150 और सिर्फ 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। लिस्ट- ए क्रिकेट में वैभव सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में 28 छक्के लगाकर वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी को इस पारी के लिए भारत समेत दुनिया के कई देशों से तारीफें मिल रही हैं। अब ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की है।
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के दौरान, लिस्ट- ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचने वाले होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बधाई। उनकी शानदार पारी उनकी निडर बल्लेबाजी, बेहतरीन कौशल और कुछ बड़ा करने की उनकी लगन को दर्शाती है। उम्मीद है कि वे अपने खेल करियर में और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगे और देश का मान बढ़ाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)