भारत- न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच : पहले दिन न्यूज़ीलैंड के 5 विकेट पर 243 रन

Nov 19, 2026 - 17:12
Updated: 5 days ago
0 3
भारत- न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच : पहले दिन न्यूज़ीलैंड के 5 विकेट पर 243 रन
हेनरी निकल्स

वेलिंगटन। भारत के ख़िलाफ़ वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरते हुए न्यूज़ीलैंड ने पांच विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। 

जानकारी के मुताबिक पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक हेनरी निकल्स 113 और ग्लेन फ़िलिप्स 94 रन बनाकर खेल रहे।दोनों ने छठे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की है। निकल्स ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया, जबकि फ़िलिप्स शतक से छह रन दूर हैं। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड के 70 रन तक पांच विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद निकल्स और फ़िलिप्स ने दिन का खेल ख़त्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। भारत की ओर से बुमराह ने 17 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट लिए। आकाश दीप और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User