कांग्रेस सांसद ने कहा- पार्टी में अनदेखी हो रही, परिसीमन बिल पर पार्टी के स्टैंड के साथ

Nov 27, 2026 - 14:31
0 5
कांग्रेस सांसद ने कहा- पार्टी में अनदेखी हो रही, परिसीमन बिल पर पार्टी के स्टैंड के साथ
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के भीतर असंतोष एक बार फिर खुलकर सामने आया है। सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पार्टी पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने 100 बड़े कार्यक्रमों और उत्तर प्रदेश के दौरे का हवाला देकर कहा कि क्षेत्रीय कार्यक्रमों की जानकारी न मिलना और संगठन सृजन से सांसदों को बाहर रखना उनकी नाराजगी की वजह है। दिल्ली में उन्होंने कहा कि उन्हें लंबे समय से महसूस हो रहा है कि पार्टी उन्हें नजरअंदाज कर रही है। 

सांसद ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले पांच महीनों में उन्होंने उनसे मिलने या उनकी राय जानने के लिए पांच मिनट का समय भी नहीं निकाला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में अपनी गैरहाजिरी को लेकर राठौड़ ने कहा कि जब पार्टी में उनकी राय को महत्व नहीं दिया जाता तो वह महज भीड़ का हिस्सा बनकर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते।

उन्होंने दावा किया कि वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के इकलौते पिछड़े वर्ग के लोकसभा सांसद हैं, लेकिन जिस तरह उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, उससे लगता है कि पार्टी को पिछड़े वर्ग के वोटों की जरूरत नहीं है। हालांकि राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस छोड़ने वाले नहीं हैं और पार्टी उन्हें जिस स्थिति में रखेगी, उसी में बने रहेंगे। 

राकेश राठौड़ ने कहा कि उनका किसी अन्य दल में जाने का कोई इरादा नहीं है। राठौड़ ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस नेता इमरान मसूद के दावों पर भी तंज कसा. उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि उनके पास 200 उम्मीदवार तैयार हैं, 26-26 उम्मीदवारों के हिसाब से आठ चरणों में यह संख्या पूरी हो जाएगी और फिर सरकार भी बन जाएगी। कांग्रेस के 'नाराज' सांसद राकेश राठौड़ ने साफ किया कि परिसीमन बिल पर पार्टी के स्टैंड के साथ हैं। वहीं, उन्होंने संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कोई बाजार नहीं है, वो बिके होंगे इसलिए रेट बता रहे हैं। 

पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User