समाजवादी पार्टी ने सेवानिवृत्त नौकरशाहों की मदद से तैयार किया घोषणापत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दाल तैयारी में जुटे हैं। इसके दृष्टिगत उत्तर प्रदेश में सत्ता प्राप्त करने की जुगत में लगी समाजवादी पार्टी आज (गुरुवार) संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने वाली है। इसे 'जन-मन घोषणापत्र' और 'सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया गया है। सपा इसके जरिए पीडीए समीकरण को और मजबूत करने की तैयारी में है। घोषणापत्र में महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने समेत दो दर्जन से ज्यादा प्रमुख वादे शामिल होंगे।
सपा के घोषणापत्र की खास बातें
समाजवादी पार्टी के इस घोषणापत्र में युवाओं, शिक्षा, सामाजिक न्याय, कृषि और उद्योग पर ध्यान दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि घोषणापत्र में हर जिले के लिए अलग-अलग घोषणापत्र होंगे जिसमें युवाओं और शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
तीन अलग-अलग श्रेणियों में जारी होगा घोषणापत्र
1-राज्य-स्तरीय घोषणापत्र : इसमें पूरे उत्तर प्रदेश के लिए मुख्य विज़न और बड़े चुनावी वादे होंगे।
2- जिला-स्तरीय घोषणापत्र : यह प्रदेश के सभी 75 जिलों की स्थानीय समस्याओं...विकास और ज़रूरतों पर केंद्रित घोषणापत्र होगा।
3- राजधानी (लखनऊ) के लिए विशेष घोषणापत्र : यह लखनऊ के शहरी विकास, बुनियादी ढांचे और स्थानीय मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक विशेष घोषणापत्र होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)