अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी : 151 वाहनों के काफिले के साथ बरात लेकर आए दूल्हे ऋषिकेश
पटना। बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी बुधवार को विधि-विधान से संपन्न हो गई। दूल्हे ऋषिकेश 151 वाहनों के काफिले के साथ बरात लेकर नदवा गांव आए। शिवांगी ने दूल्हे ऋषिकेश को जयमाल पहनाई और इसी के साथ शिवांगी-ऋषिकेश एक-दूसरे के हो गए। शाही शादी में दामाद डिफेंडर से पहुंचे, हेलीकॉप्टर से गेस्ट आए तो अनंत सिंह खुद भी अलग अंदाज में नजर आए। इस रॉयल वेडिंग को देखने के लिए बिहार के बाहर से भी लोग बड़ी संख्या में नदवा गांव पहुंचे थे। शादी में भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह की परफॉर्मेंस भी देखने को मिली। इस शादी समारोह के जरिये अनंत सिंह ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।
घुड़दौड़ देखने आये व्यक्ति की मौत
गुरुवार (आज) को नदवा गांव में घुड़दौड़ के फाइनल राउंड की रेस है। घुड़दौड़ प्रतियोगिता के विजेता को इनाम में थार गाड़ी दी जाएगी। बुधवार को घुड़दौड़ के बाद भीड़ एक साथ अनंत सिंह के घर की तरफ उमड़ी। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति हो गयी थी जिसे संभालने में आयोजकों को भारी परेशानी हुई। घोड़े की रेस देखने आए एक शख्स की मौत हो गई है। भारी भीड़ के कारण एक शख्स बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नदवां निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। अरविंद बुधवार को घुड़दौड़ देखने आए थे। घुड़दौड़ के फाइनल राउंड में चैंपियन को इनाम में थार दी जाएगी।
10 किलोमीटर लंबा जाम लगा, हवा मे उड़ाई गयी खाने की प्लेट
शादी में आने वाले कई मेहमानों की कार घंटों तक जाम में फंस गई। जाम में कई विधायक, मंत्री फंसे जाम में फंस गए। नदवां गांव में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा और मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। दोपहर से ही खाने वाली जगह पर इतनी भीड़ उमड़ी की लम्बी-लम्बी कई कतारें लग गईं। लोग पंडाल के पीछे से खाने वाली जगह पहुंचने की कोशिश करने लगे तो कई लोग भोजन के प्लेट के लिए संघर्ष करते दिखे। एक समय ऐसा भी आया जब प्लेट को हवा मे उड़ाया गया, फिर लोग उस प्लेट को लूटते नजर आए।
जाम में फंसे स्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अनंत सिंह के बेटी की शादी में नदवां जाने के क्रम में जाम में फंस गए। वह काफी देर तक जाम में फंसे रहे। वहीं, शादी समारोह में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पत्नी ने अनंत सिंह की पत्नी से मुलाकात की।
गमछा लहराकर भीड़ का अभिवादन किया
अनंत सिंह खुली कार में सवार होकर भीड़ के बीच में पहुंचे और गमछा लहराकर सभी का अभिवादन किया। शादी समारोह में मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के व्यंजन तैयार किए गए थे। खाने के काउंटरों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
वायरल गर्ल अर्चना तिवारी के साथ नीलम देवी ने भी लगाए ठुमके
शिवांगी सिंह की मेहंदी की रस्म में जमकर नाच-गाना हुआ। इस दौरान वायरल गर्ल अर्चना तिवारी ने शानदार डांस किया। उनके डांस को देखकर पूर्व विधायक नीलम देवी भी खुद को रोक नहीं पाईं और खुशी से झूम उठीं। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर शिवांगी सिंह, राजनंदिनी सिंह समेत परिवार के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)