कुशीनगर में बस और ट्रक टकराए; 3 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Nov 07, 2026 - 15:05
Updated: 4 days ago
0 4
कुशीनगर में बस और ट्रक टकराए; 3 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
बस और ट्रक टकराए

कुशीनगर। दिल्ली से बिहार जा रही एक बस कुशीनगर जिले के लबनिया चौराहे पर हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए। 

पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास लग्जरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में दो पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। वहीं, 15 लोग घायल हुए। कई लोगों को उपचार के बाद गन्तव्यस्थल भेज दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से दो घायलो का इलाज चल रहा है। 

हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तमकुही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User