4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया ने दिखाई बेटी की प्यारी बर्थडे पार्टी की झलक!

Nov 07, 2026 - 14:41
Updated: 5 days ago
0 12
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया ने दिखाई बेटी की प्यारी बर्थडे पार्टी की झलक!
आलिया ने दिखाई बेटी की प्यारी बर्थडे पार्टी की झलक

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर 4 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर आलिया ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राहा की कार्टून और रेनबो थीम वाली बर्थडे पार्टी की झलक देखने को मिली।

आलिया ने शेयर कीं राहा की प्यारी तस्वीरें

आलिया ने पहली तस्वीर में रणबीर और राहा के साथ अपना फैमिली मोमेंट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "हमारी राहा अब 4 साल की हो गई है।"एक दूसरी तस्वीर में राहा ग्रे चेक आउटफिट और फ्लोरल स्कर्ट पहने लॉन में घूमती नजर आईं। उनके बालों में रंग-बिरंगे क्लिप भी लगे थे। इस तस्वीर को आलिया ने 'हमारी प्यारी यूनिकॉर्न' कैप्शन दिया।एक तस्वीर में आलिया अपनी बेटी के गाल पर किस करती दिखीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में राहा रेनबो थीम वाली शीट पर रंग भरती नजर आईं। पार्टी में कार्टून कैरेक्टर्स वाला खास बर्थडे केक भी रखा गया था।

2022 में हुई थी आलिया-रणबीर की शादी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। जून 2022 में दोनों ने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी।इसके बाद 6 नवंबर 2022 को राहा का जन्म हुआ। शुरुआत में कपल ने बेटी को मीडिया से दूर रखा था। क्रिसमस 2023 पर दोनों ने पहली बार राहा का चेहरा मीडिया और फैंस को दिखाया था।अब राहा के चौथे जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User