सपा सुप्रीमो परिवार के साथ 12 दिसंबर को कर सकते हैं रामनगरी अयोध्या का दौरा

Nov 07, 2026 - 14:36
Updated: 5 days ago
0 4
सपा सुप्रीमो परिवार के साथ 12 दिसंबर को कर सकते हैं रामनगरी अयोध्या का दौरा
अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार संग 12 दिसंबर को रामनगरी अयोध्या का दौरा करने की घोषणा हो गयी है। इस बात का दावा एक समाचार चैनल से बातचीत में सपा नेता पवन पांडे ने किया है। बीते दिनों अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पवन पांडेय को जिम्मेदारी दी थी कि वे तारीख तय करें। पवन पांडे ने दीपावली के अवसर पर तारीख की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री परिवार सहित 12 दिसंबर दिन शनिवार को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

आठ अक्टूबर को अयोध्या गए थे सपा सुप्रीमो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते 8 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचे थेे। इस दौरान सपा प्रमुख एक कथा के आयोजन में शामिल हुए, लेकिन राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने नहीं गए। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा था।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User