रील नहीं अपना फ्यूचर स्क्रॉल करें छात्र- छात्राएं, वोट जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री योगी

Nov 20, 2026 - 14:48
Updated: 4 days ago
0 5
रील नहीं अपना फ्यूचर स्क्रॉल करें छात्र- छात्राएं, वोट जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें रील नहीं अपना फ्यूचर स्क्रॉल करने की सीख दी। साथ ही 18 साल की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं से वोटर जरूर बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने शु्क्रवार को गोरखपुर में 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट की सौगात दी। कार्यक्रम में टैबलेट पाकर उत्साहित छात्र-छात्राओं के बीच से होते हुए मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बांटे गए टैबलेट किसी चलते-फिरते विश्वविद्यालय की तरह हैं। इस पर छात्र-छात्राओं और युवाओं के हित से जुड़ी सभी योजनाओं और करियर संबंधी जानकारियां उपलब्ध हैं।

टैबलेट पाने वाले 35 हजार छात्र-छात्राएं गोरखपुर के थे। देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के 5-5 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट मिले। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने उत्तर प्रदेश को बदलते हुए देखा होगा। अपने माता-पिता से पूछिए। अपने दादा-दादी से, नाना-नानी से, मामा-मामी से पूछें जब वे युवा थे तब उत्तर प्रदेश की तस्वीर क्या थी? उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। उत्तर प्रदेश में तो नौकरी नहीं थी, लेकिन देश के अंदर भी प्रदेश के नाम पर कोई बैठने के लिए नहीं कहता था। यदि किसी का नौकरी लग ही गई तो किराए पर मकान नहीं मिलता था। यहां तक कि होटल में कमरा भी नहीं मिलता था। धर्मशाला में रहने की जगह नहीं मिलती थी। उत्तर प्रदेश में कोई परीक्षा होती थी, तो नौजवानों के सामने पहला ही संकट होता था क्या होगा? मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में मुन्ना भाई पैदा किए गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति थी। दंगे, अपराध, गुंडागर्दी, बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था। सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव का प्रदेश बन गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User