राहुल गांधी ने ट्रंप-पुतिन और शी की तस्वीर साझा कर मोदी को बताया 'कॉम्प्रोमाइज़्ड पीएम'

Nov 20, 2026 - 15:12
Updated: 5 days ago
0 9
राहुल गांधी ने ट्रंप-पुतिन और शी की तस्वीर साझा कर मोदी को बताया 'कॉम्प्रोमाइज़्ड पीएम'
राहुल गांधी

नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक तस्वीर साझा कर कर भाजपा पर निशाना साधा।तस्वीर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नज़र आ रहे हैं। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, "अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज़ पर बैठे होते। एक कॉम्प्रोमाइज़्ड पीएम (कमजोर प्रधानमंत्री) कभी इस मेज़ पर नहीं बैठ सकता।"

राहुल गांधी ने इससे पहले ईरान युद्ध और भारत की विदेश नीति को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा था कि पाकिस्तान, ईरान और अमेरिका के साथ बातचीत में जुटा है, जबकि भारत सिर्फ़ देख रहा है।आज़ादी के बाद से भारत की अपनी भू-राजनीतिक समझ रही है। भारत की विदेश नीति इस बात से तय होती थी कि देश के हित में क्या है। भारत के आकार, इतिहास और दूसरे देशों के साथ उसके संबंधों को देखते हुए उसे वैश्विक बातचीत में शामिल होना चाहिए, लेकिन भारत अब एक साइड प्लेयर बन गया है। हम वैश्विक मंच से पीछे हट गए हैं। 

उन्होंने कहा था कि भारत में पहले से ही मुश्किलें थीं और ईरान युद्ध ने उन्हें और बढ़ा दिया है। भारत दुनिया के दूसरे हिस्सों में हो रही घटनाओं से बेपरवाह नहीं रह सकता। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की वास्तविकता समझने की ज़रूरत है। अमेरिका, रूस और चीन के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक भारत की वैश्विक स्थिति तय नहीं करती। भारत ब्रिक्स, क्वाड, एससीओ, जी20 और जी7 जैसे कई रणनीतिक मंचों के ज़रिए एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी देशों के साथ संपर्क बनाए रखता है। भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाने या प्रधानमंत्री को 'कॉम्प्रोमाइज़्ड पीएम' कहने से पहले राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब सोनिया गांधी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मुलाक़ात क्यों कर रही थीं?"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User