राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर हो रहा विवाद

Nov 20, 2026 - 13:36
Updated: 4 days ago
0 5
राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर हो रहा विवाद
राहुल गांधी

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत की अर्थव्यवस्था को 'आर्थिक आपदा' की स्थिति में बताया था। उन्होंने बेरोज़गारी, उद्योगों के सिमटने और शिक्षा की दुर्व्यवस्था जैसी समस्याओं का भी ज़िक्र किया था। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर अपने आरोप दोहराए और कहा कि दुनिया के मामलों में भारत की भूमिका कमज़ोर हुई है। इसके बाद भारत में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। 

भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती से भारत की छवि और उसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख को नुक़सान पहुंचाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने जवाब दिया कि सरकार अर्थव्यवस्था की स्थिति से ज़्यादा इस बात को लेकर परेशान है कि राहुल गांधी इन मुद्दों पर बोल रहे हैं और दुनिया उनकी बात सुन रही है। 

लेकिन, इस आरोप-प्रत्यारोप के पीछे एक सवाल बार-बार सामने आता है, राहुल गांधी भारत से जुड़े विवादित मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर क्यों उठाते हैं? क्या इसकी वजह सोची-समझी रणनीति है? क्या विदेश में मिलने वाली चर्चा से उन्हें भारत की राजनीति में कोई फ़ायदा होता है?

राहुल गांधी ने अमेरिका में क्या कहा था?

17 नवंबर को राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और टीचर्स से बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि साफ़ बात यह है कि भारत एक आर्थिक आपदा की स्थिति में है। यही सच्चाई है। मीडिया भी इसे नज़रअंदाज़ करता है, लेकिन भारत में बेरोज़गारी की बहुत बड़ी समस्या है और शिक्षा व्यवस्था में भी गंभीर दिक़्क़तें हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि 'छोटे और मझोले कारोबार और खेती भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन यह रीढ़ टूट चुकी है।

उन्होंने केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्ट-अप इंडिया' जैसी योजनाओं की भी आलोचना की। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के अपने आरोप भी दोहराए। इधर, बीजेपी ने राहुल गांधी के आर्थिक दावों का जवाब दिया। 

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) जैसी संस्थाएं भारत को तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था मानती हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 फ़ीसदी आर्थिक वृद्धि का ज़िक्र करते हुए राहुल गांधी के 'आर्थिक आपदा' वाले बयान पर सवाल उठाया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User