भाईदूज पर मेरठ में बसों की किल्लत, फुल होकर दौड़ीं रोडवेज बसें
मेरठ, भाईदूज के मौके पर बुधवार सुबह से ही मेरठ के बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग अपनी बहनों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए घरों से निकले। इसके चलते रोडवेज बसें यात्रियों से फुल होकर चल रही हैं।
त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रोडवेज ने प्रमुख रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। इसके बावजूद बसों में सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। कई बसें पूरी तरह भरकर रवाना हो रही हैं।
इन रूटों पर सबसे ज्यादा भीड़
गाजियाबाद, शामली, हापुड़, बागपत और बिजनौर जाने वाली बसों में सबसे ज्यादा यात्री दिखाई दिए। बस आते ही यात्री सीट पाने के लिए कतार में लग रहे हैं। वहीं, नमो भारत के चलने से दिल्ली रूट पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।
बस अड्डों पर पुलिस तैनात
यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए बस अड्डों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और बसों का संचालन सही रखने में जुटी है।
यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई
यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डों पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। यहां लोगों को बसों के रूट और उपलब्धता की जानकारी दी जा रही है। रोडवेज की ओर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसें और फेरे चलाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)