यूपी में 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड को मिलेगी नौकरी, सीएम योगी ने किया ऐलान
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि भर्ती में चुने गए 41 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को अगले हफ्ते तक नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं।
41,424 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में कुल 41,424 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस भर्ती के लिए 25 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। अब चुने गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
8,290 महिलाओं को भी मिली जगह
इस भर्ती में 8,290 महिला उम्मीदवारों का भी चयन हुआ है। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए निकाली गई थी। लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी।
भर्ती प्रक्रिया पर क्या बोले सीएम योगी?
यूपी के सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में होने वाली गड़बड़ियों और सिंडिकेट पर रोक लगाई है। अब परीक्षाओं के नतीजे पारदर्शी तरीके से जारी किए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि 26 जनवरी तक प्रदेश में एक लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य रखा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)