सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले को बेकाबू स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, चार लोग घायल

Nov 24, 2026 - 12:13
Updated: 2 days ago
0 24
सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले को बेकाबू स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, चार लोग घायल
  • अनंत सिंह से मिलकर लौट रहे थे बीजेपी विधायक सुशील सिंह, साजिश का आरोप लगाया। 

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क | 

चंदौली। यूपी के चंदौली जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, चंदौली में नेशनल हाईवे 19 पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी ने सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुशील सिंह बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह से मिलकर लौट रहे थे। भाजपा विधायक सुशील सिंह ने आरोप लगाया है कि यह घटना एक पहले से प्लान की गई साजिश थी। उन्होंने कहा मैं पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहा हूं।

बेकाबू स्कॉर्पियो ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये घटना चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र फुटिया और मिसिरपुरा गांव के समीप नेशनल हाइवे 19 पर हुई है। इस टक्कर में बीजेपी विधायक के काफिले का एक शख्स और दूसरी गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी जिससे काफिले की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने घटना को संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। बता दें कि बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी हो रही है जिसके लिए भव्य समारोह हो रहा है। यहां कई दिगग्ज नेताओं और हस्तियां पहुंच रही हैं। भाजपा विधायक सुशील सिंह भी अनंत सिंह से मुलाकात के बाद वापस आ रहे थे।

स्कॉर्पियो चालक अस्पताल में भर्ती

सामने आई जानकारी के अनुसार, इस सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो ने विधायक के काफिले की दो फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो को टक्कर मारी और तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद सफेद स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इस गाड़ी में चालक समेत चार लोग सवार थे। पुलिस और NHAI की टीम ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को निकाला। घायल चालक अस्पताल में भर्ती है। स्कार्पियो चालक सैयदराजा थाना क्षेत्र मनराजपुर गांव का निवासी बताया गया है। इस पूरे हादसे में विधायक सुशील सिंह सुरक्षित बच गए और उनके वाहन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बीजेपी विधायक ने क्या बताया?

इस पूरे हादसे को लेकर बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने बताया "मेरे पीछे करीब 15 गाड़ियां थीं और आगे करीब 5 गाड़ियां थीं। मेरे पीछे चल रही एक गाड़ी का जोरदार एक्सीडेंट हो गया और मेरी अपनी गाड़ी पलट गई। जिस गाड़ी की वजह से यह हादसा हुआ, उसने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और मेरे आगे चल रही गाड़ी में टक्कर मार दी। आगे की गाड़ियों में मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बातचीत भी हुई, जिसमें उन्होंने खुद को स्थानीय निवासी बताया। हालांकि, वे किसी नशे की हालत में नहीं लग रहे थे। जिस तरह से उन्होंने गाड़ियों को टक्कर मारी और जबरन आगे निकलने की कोशिश की, वह काफी संदिग्ध लगता है। मैं पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहा हूं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User