मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी उजैद; जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की कर रहा था तैयारी, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था 

Nov 24, 2026 - 12:07
Updated: 2 days ago
0 7
मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी उजैद; जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की कर रहा था तैयारी, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था 
संदिग्ध आतंकी उजैद कुरैशी

मेरठ। सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार रात संदिग्ध आतंकी उजैद कुरैशी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। उजैद पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह पिछले करीब छह महीने से जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के भी संपर्क में था। दोनों की ऑनलाइन बात होती थी। करीब 10 महीने से जम्मू-कश्मीर पुलिस उजैद की तलाश कर रही थी। वह जम्मू-कश्मीर में वॉन्टेड था। 

उजैद के मोबाइल से कई संदिग्ध व्हाट्सएप चैट मिली हैं। वह जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। साजिद को 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने उजैद का नाम लिया था। गिरफ्तारी के बाद आईबी, एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है। मामले की जांच जारी है। उजैद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User