अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी, 7 करोड़ की मांग 

Nov 12, 2026 - 14:16
Updated: 5 days ago
0 3
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी, 7 करोड़ की मांग 
अरविंद केजरीवाल - हर्षिता

नई दिल्ली। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उनकी बेटी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 7 करोड़ रुपये की मांग की है। इस सम्बन्ध में 'आप' के तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिले हैं। जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 

शिकायत के अनुसार, धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश बताया और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मार देगा। मोहाली पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है.

वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर भी मांगी फिरौती

आरोपी ने फोन कॉल के साथ वॉट्सएप पर लिखित संदेश भेजकर भी 7 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग दोहराई। तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें माध्यम बनाकर अरविंद केजरीवाल तक रंगदारी और जान से मारने की धमकी पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विधायक ने पुलिस को पूरी घटना बताई 

विधायक ने आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आईपी लॉग और लोकेशन ट्रेस कराने की मांग की। साथ ही आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने तथा संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल करके केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। शिकायत के साथ धमकी भरे व्हाट्सएप संदेश का स्क्रीनशाट भी पुलिस को सौंपा गया है। 

2024 में भी मिली थी केजरीवाल को धमकी

बता दें, इससे पहले साल 2024 के मई में भी केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब मेट्रो ट्रेन के कोच के भीतर कई मैसेज लिखे गए थे और उन्हें जान से मारने की बात कही गई थी। तब आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर केजरीवाल की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User