युवक के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला

Nov 16, 2026 - 15:25
Updated: 2 days ago
0 5
युवक के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला
दोहरा हत्याकांड

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में छठ पूजा की चहल-पहल के बीच दोहरा हत्याकांड हो गया। युवक ने पत्नी को अनजान व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसका खून खौल उठा। पति ने पत्नी और अनजान युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना भंडरा थाना क्षेत्र के कुम्भाटोली गांव में रविवार (15 नवंबर) देर रात हुई। भंडरा थाना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्भाटोली निवासी सोनू लहेरी की पत्नी पूजा देवी की पहचान बिहार के पटना अंतर्गत मोकामा के जलालपुर गाँव के रहने वाले रोहित लहेरी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती अवैध संबंधों में बदल गई। रविवार देर रात छठ पर्व के मौके पर रोहित लहेरी पूजा देवी से मिलने उसके घर कुम्भाटोली पहुंचा था। पत्नी के कमरे में अनजान व्यक्ति के मौजूद होने की भनक लगते ही पति सोनू लहेरी अचानक अपने घर पहुंच गया। जैसे ही उसने पत्नी पूजा देवी और रोहित को कमरे के भीतर आपत्तिजनक अवस्था में देखा, वह आपा खो बैठा। आवेश में आकर सोनू ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी उठाई और दोनों पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। 

भंडरा थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। पुलिस टीम ने घटनास्थल सील कर साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User