नीला ड्रम मामला : बेटी पीहू से मिलने के लिए बेकरार है मुस्कान
मेरठ। नीला ड्रम केस में दोषी ठहराई गई और मौत की सजायाफ्ता मुस्कान अब बड़ी बेटी पीहू से मिलने की जिद की रही है। सजा मिलने के बाद से अब तक बेटी पीहू से मिलने के लिए जेल प्रशासन को तीन बार चिट्ठी दे चुकी है। उसने जेल प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे उसकी बेटी से मिलवाया जाए।
बीते डेढ़ साल से वह अपनी बेटी से नहीं मिल पाई है। उसकी एक झलक भी नहीं देख सकी है, इसलिए उसे बेटी से मिलवा जाए। हालांकि मुस्कान जब से जेल आई है, उससे मिलने के लिए कोई परिजन नहीं आया है। पीहू अपनी ननिहाल में है और परिजनों ने पूर्व में ही साफ कर दिया था कि वे मुस्कान से संबंध नहीं रखना चाहते।
बताते चलें कि मुस्कान ने साहिल से अवैध सम्बन्ध के चलते साहिल के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 को घर के अंदर ही पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी और शव के पांच टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया था। इस मामले में जिला जज कोर्ट ने 14 अक्टूबर 2026 को मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई थी। मुस्कान जेल में सिलाई का काम करने लगी है, जबकि साहिल खेती और बागवानी कर रहा है।
30 नवंबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
मुस्कान और साहिल ने फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दी थी। हाईकोर्ट ने केस से जुड़ी पत्रावली तलब कर ली है। इस मामले में अब 30 नवंबर को सुनवाई होनी है। केस लड़ने के लिए इस बार मुस्कान और साहिल ने निजी अधिवक्ता किए हैं।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा का कहना है कि मुस्कान से मिलने उसके परिवार का कोई सदस्य अभी तक जेल में नहीं आया है। जब परिवार से कोई आएगा तो मुलाकात कराई जाएगी। बाकी जेल की तरफ से किसी परिजन को बुलाया जाए ये नियम नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)