स्कूल में पूरी कक्षा के बच्चों ने कक्षा 2 के सहपाठी को पीटकर अधमरा किया
नोएडा। घटना लोमहर्षक और सोचनीय है। एक स्कूल की दूसरी कक्षा के बच्चों ने एक सहपाठी को पीट कर अधमरा कर दिया। यहाँ के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को 20 से ज्यादा बच्चों ने जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। शिक्षिका जब तक कक्ष में पहुंचीं बच्चा करीब 10 मिनट जमीन पर ही पड़ा रहा। दोपहर में घर पहुंचने पर स्वजन को घटना का पता चला। उसके हाथ-पैरों में चोट के निशान थे। काफी प्रयास के बाद स्वजन को स्कूल प्रबंधन ने घटना के सीसीटीवी फुटेज दिखाए।
बच्चे के पिता ने आरोपित छात्रों व स्कूल प्रबंधन पर केस दर्ज कराया। ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश शर्मा ने बताया कि हर छात्र की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। इसकी जांच कर रहे हैं। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उन्होंने 27 अक्टूबर सुबह सात बजकर 40 मिनट पर बच्चे को स्कूल छोड़ा था। वह अपनी कक्षा में गया तो वहां बच्चे उसको किसी बात पर चिढ़ाने लगे। विरोध करने पर पूरी क्लास ने मिलकर उसे पीटा। मारपीट करने वाले करीब 20 से 30 बच्चे थे। बच्चा बचने के लिए इधर-उधर भागा, तो उसे दौड़ाकर पीटा गया। वह बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। रोता-बिलखता रहा, पर आरोपित छात्र उसे पीटते रहे। हमलावरों की उम्र भी सात-आठ वर्ष है।
इस दौरान कोई शिक्षक नहीं था। आठ बजकर पांच मिनट पर शिक्षिका कक्षा में आईं तो बच्चा 10 तक जमीन पर पड़ा था। दोपहर में घर पहुंचने पर मारपीट व चोटें लगने से दर्द होने के बारे में बताया। घटना की जानकारी होने पर पिता स्कूल पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे देखने का अनुरोध किया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने काफी प्रयास के बाद सीसीटीवी फुटेज दिखाए। प्रबंधन ने अपनी खामी को छिपाने के लिए बच्चों का करियर खराब करने जैसी बातें भी कहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)