Unnao Sonu murder case: उन्नाव में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, शव बक्से में बंद कर हाईवे किनारे फेंका, चार गिरफ्तार
Sonu murder case: 42 वर्षीय महिला समेत चार गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पकड़ा गया पिकअप; अवैध संबंध और घरेलू विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही पुलिस...See more
Unnao Sonu Murder Case News: यूपी के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को लोहे के बक्से में बंद करके हाईवे किनारे फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय नेहा ने कथित तौर पर अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर दूसरे पति सोनू (30) की हत्या की और शव को चादर-कंबल में लपेटकर बक्से में रख दिया। मंगलवार रात रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर हेल्थ हॉस्पिटल के सामने बक्से में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से शव ले जाने वाले पिकअप की पहचान की। मामले में नेहा और जितेंद्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और प्रेम संबंध इस वारदात की वजह के तौर पर सामने आए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
आरोपी नेहा अपने पहले पति जगदीश से करीब 8 साल पहले अलग हो गई थी, पुलिस के मुताबिक, सोनू से अक्सर होने वाले झगड़ों के बीच नेहा का पड़ोसी किराएदार जितेंद्र से अफेयर शुरू हो गया था। पुलिस ने नेहा और जितेंद्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
हाईवे किनारे बॉक्स में शव मिला था
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस को रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर हेल्थ हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे एक संदिग्ध बॉक्स रखे होने की सूचना मिली। पुलिस ने बॉक्स खोला, तो उसमें चादर-कंबल में लिपटा खून से लथपथ युवक का शव मिला।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV की फुटेज खंगाली। इसमें एक पिकअप गदनखेड़ा की ओर से बॉक्स लेकर आता और कुछ समय बाद बिना बॉक्स के कानपुर की तरफ जाता दिखाई दिया।
कैमरों से मिला पिकअप का नंबर
Police ने आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पिकअप का नंबर (यूपी 35 एटी 1938) ट्रेस किया। पिकअप राजेश गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड मिला। पुलिस ने पिकअप और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। सामने आया कि 20 अक्टूबर को नेहा ने किराए का कमरा खाली करने और सामान दूसरी जगह पहुंचाने के लिए 1,200 रुपए में पिकअप तय किया था।
नेहा का कबूलनामा
Police ने नेहा से पूछताछ की, तो उसने पड़ोसी किराएदार जितेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। शव ठिकाने लगाने में तौहीद और एक नाबालिग ने भी दोनों का साथ दिया था।
12 साल छोटे लड़के से की दूसरी शादी
आरोपी नेहा (42) मूलरूप से लखनऊ के हरौनी गांव की रहने वाली है। उसकी पहली शादी करीब 23 साल पहले मलिहाबाद क्षेत्र के अटौरा में रहने वाले जगदीश से हुई थी। इस शादी से उसकी 5 बेटियां हैं। 7-8 साल पहले नेहा सोनू (30) के संपर्क में आ गई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। दोनों का 5 साल का बेटा भी है। सोनू प्राइवेट नौकरी करता था।
शादी के बाद से सोनू और नेहा के बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी। इससे सोनू नशा करने का आदी हो गया था। इसी बीच नेहा का अपने पड़ोस में रहने वाले किराएदार जितेंद्र उर्फ राहुल (42) से अफेयर चलने लगा। राहुल अपनी पत्नी के साथ नेहा के पास ही किराए पर रहता था।
लोढ़ा-बट्टा से पति के सिर पर हमला किया
इसके बाद नेहा और जितेंद्र ने मिलकर सोनू की हत्या करने की साजिश रची। 19 अक्टूबर की रात नेहा और जितेंद्र ने सोनू के सिर पर लोढ़ा-बट्टा से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। इसके बाद कंबल से उसका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद शव को कमरे में छोड़ दिया।
Police के अनुसार, इसके बाद जितेंद्र ने अपने परिचित पिकअप मालिक राजेश गुप्ता से संपर्क किया। नेहा की बताई जगह पर सामान पहुंचाने के लिए पिकअप तय किया गया। फिर बॉक्स में रखे शव को पिकअप से ले जाया गया। बॉक्स को शुक्लागंज के कंचन नगर से गदनखेड़ा ले जाया गया। 20 अक्टूबर की रात बॉक्स को हेल्थ हॉस्पिटल के सामने हाईवे किनारे रख दिया। इसके बाद सभी वहां से चले गए।
पड़ोसी बोली- पहले भी कैंची से हमला करने की कोशिश की थी
पड़ोसी किराएदार खुशबू ने बताया- नेहा और सोनू करीब एक महीने से किशनलाल यादव के मकान में किराए पर रह रहे थे। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। खुशबू ने दावा किया कि नेहा पहले भी सोनू पर कैंची से हमला करने की कोशिश कर चुकी थी। 2 दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
घटना से 2 दिन पहले शाम करीब 6 बजे 4 लोग आए थे और घर का सामान उतरवाया था। बुधवार सुबह पुलिस और एसओजी की टीम राहुल उर्फ जितेंद्र को अपने साथ ले गई।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार तौहीद के खिलाफ पहले से 2 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें साल- 2025 का आर्म्स एक्ट और 2026 में चोरी का मुकदमा शामिल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)