महाराष्ट्र के मालेगांव में दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव: तनाव के बाद SRPF और RAF तैनात

Maharashtra Durga Visarjan Procession Case: गुलाल उड़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा; FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी, जांच में जुटी पुलिस...See more

Oct 22, 2026 - 13:06
0 11
महाराष्ट्र के मालेगांव में दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव: तनाव के बाद SRPF और RAF तैनात

मालेगांव। महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान गुलाल उड़ाने को लेकर विवाद हो गया। टिपू सुल्तान चौक के पास शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव किए जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात करना पड़ा। वाशिम के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर रामकृष्ण पवार के मुताबिक, पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और शांति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लगाया गया। पुलिस ने घरों या वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात से इनकार किया है। फिलहाल, मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में की तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात

जानकारी के मुताबिक, शोभायात्रा में उड़ाए गए गुलाल को लेकर पूरा बवाल हुआ है। एक घर पर गुलाल पड़ने से गुस्साए कुछ युवकों ने दुर्गा मंडल में मौजूद लोगों से गाली-गलौच की। फिर विवाद बढ़ने पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। हालांकि, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, SRPF और RAF के जवानों ने हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। दुर्गा मंडल के लोग पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक विसर्जन शोभायात्रा रोकने का फैसला किया है।

तनाव के बाद SRPF और RAF तैनात

इलाके में बवाल को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। हालांकि, इसके बाद भी जब स्थिति काबू में नहीं आई तो मौके पर SRPF और RAF के जवानों को भी तैनात किया गया। घटना के बाद से मालेगांव शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। 

मामले की जानकारी देते हुए वाशिम के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर रामकृष्ण पवार ने बताया, "दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान, एक खास समुदाय के घरों के पास गुलाल फेंकने को लेकर एक घटना हुई। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों समुदायों के लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर कुछ पत्थर फेंके गए, लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव किया, कर्फ्यू लगाया और स्थिति को काबू में करके शांति बहाल कर दी। किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई और न ही घरों या गाड़ियों को कोई नुकसान पहुंचा। इस विवाद को लेकर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की टीम जांच में जुटी

हालांकि, स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी बंदोबस्त तैनात किया है। जवान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह खबर भी पढ़िए : उन्नाव में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, शव बक्से में बंद कर हाईवे किनारे फेंका, चार गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User