नोएडा में साइबर जालसाजों का आतंक: पांच लोगों से 1.15 करोड़ की ठगी, केस दर्ज

साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से पांच लोगों से करीब 1.15 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाने में मुकदमे दर्ज।

Oct 31, 2026 - 15:38
0 8
नोएडा में साइबर जालसाजों का आतंक: पांच लोगों से 1.15 करोड़ की ठगी, केस दर्ज
  • पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत, मामलों की जांच में जुटी पुलिस।
  • किसी को क्रिप्टो तो किसी को निवेश में मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाया। 

नोएडा: यूपी के नोएडा में साइबर जालसाजों का आतंक इस कदर बढ़ता जा रहा हैं कि किसी को क्रिप्टो तो किसी को निवेश में मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाया। जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से पांच लोगों से करीब 1.15 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। पांचों पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 14.33 लाख ठगे

योगेश गुप्ता को टेलीग्राम के जरिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा दिया गया। साइबर जालसाजों ने उन्हें एक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए कहा। शुरुआत में ट्रेडिंग के नाम पर भरोसा दिलाया। जब योगेश ने रकम निकालनी चाही तो फीस, टैक्स और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे मांगने लगे। इस तरह उनसे 14 लाख 33 हजार 225 रुपये ठग लिए गए।

ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया, 36.34 लाख की ठगी की

प्रकाश चंद मिश्रा को साइबर जालसाजों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया। शिकायत के मुताबिक, 27 नवंबर से 27 दिसंबर 2025 के बीच उनसे बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी ली गई। इसके बाद खाते से कई बार रकम निकाली गई। पीड़ित के मुताबिक, उनके साथ 36 लाख 34 हजार 330 रुपये की धोखाधड़ी हुई।

विदेशी शेयर बाजार में निवेश का झांसा

विजय वर्मा को साइबर जालसाजों ने एक वेबसाइट के जरिए विदेशी शेयर बाजार में निवेश का लालच दिया गया। ज्यादा मुनाफे का भरोसा देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में 46 लाख 41 हजार 14 रुपये जमा करा लिए गए।

वॉट्सऐप ग्रुप से 13 लाख की ठगी

शुभम खंडेलवाल को वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए निवेश का झांसा दिया गया। साइबर अपराधियों की बातों में आकर उन्होंने 13 लाख रुपये लगा दिए। बाद में रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का पता चला।

बीमा पॉलिसी के नाम पर 5.25 लाख ठगे

मुनेश शर्मा को बीमा पॉलिसी का लाभ दिलाने के नाम पर ठगा गया। साइबर जालसाजों ने उनसे अलग-अलग किस्तों में 5 लाख 25 हजार एक रुपये जमा करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User