अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, कई धमाकों से मची हलचल
ईरान, मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। खबरों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला किया है। इस हमले के बाद इलाके में कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। केशम द्वीप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास स्थित है, जो दुनिया के लिए तेल और गैस की सप्लाई का एक अहम समुद्री रास्ता है।
केशम द्वीप पर हुए कई धमाके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के कुछ ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने भी केशम द्वीप पर कई धमाके होने की पुष्टि की है।एसोसिएटेड प्रेस एपी की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मौजूद कुछ ईरानी ठिकानों पर रक्षात्मक हमले किए हैं।
ट्रंप ने पहले ही दिए थे हमले के संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके थे कि ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला हुआ है। ऐसे में इस हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
नेतन्याहू भी बना रहे थे दबाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चाहते थे कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से बड़ी सैन्य कार्रवाई करे।बताया जा रहा है कि नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ट्रंप पर ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू करने का दबाव बनाया था। हालांकि, मध्य पूर्व के कई अमेरिकी सहयोगी देश इस तरह के हमलों के पक्ष में नहीं हैं।
अमेरिकी सहयोगियों को किया गया था सतर्क
इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिकी अधिकारियों ने पश्चिम एशिया के कई देशों और अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को सतर्क रहने को कहा था।उन्हें आशंका थी कि अमेरिका के नए हमलों के जवाब में ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है।केशम द्वीप ईरान के दक्षिण में स्थित है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास है। यह समुद्री रास्ता दुनिया में तेल की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।अगर इस इलाके में तनाव बढ़ता है या समुद्री रास्ते पर असर पड़ता है, तो इसका असर दुनिया भर में तेल की कीमतों और व्यापार पर पड़ सकता है।फिलहाल इस घटनाक्रम पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव पूरे मध्य पूर्व के लिए बड़ी चिंता बन सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)