पाकिस्तान में कोहराम: नाले में गिरी बस, 5 की मौत

Oct 29, 2026 - 12:49
0 4
पाकिस्तान में कोहराम: नाले में गिरी बस, 5 की मौत
पाकिस्तान में कोहराम

लाहौर।पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए।

घटना की जगह:

यह हादसा पंजाब के हाफिजाबाद जिले के पिंडी भटियां तहसील के फतेहके इलाके में हुआ।यह बस रायविंड से चिनियोट जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सीधे नाले में जा गिरी।बचाव कार्य और राहत अभियान।

हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 'रेस्क्यू 1122' की टीमें मौके पर पहुंच गईं।घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जिनमें से 20 गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन की मदद से क्रेन मंगाई गई और बस को नाले से बाहर निकाला गया। बस के नीचे से 5 शव बरामद किए गए। मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी है।

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में भीषण सड़क हादसों में काफी इजाफा हुआ है: पिछले हफ्ते क्वेटा-कराची हाईवे पर मिनीबस और यात्री कोच की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 24 से ज्यादा घायल हुए थे।इससे पहले राजनपुर जिले में इंडस हाईवे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी और 44 घायल हुए थे। इस साल जून में भी लाहौर के धर्मपुरा-चौबचा फाटक के पास एक तेज रफ्तार वैन नहर में गिर गई थी, जिसमें 7 लोग घायल हो गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User