राजफाश : भूमि देने वाले किसानों के खातों से करोड़ों रुपये गायब, एफडी तोड़कर रकम निकालने का भी आरोप
ग्रेटर नोएडा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-वन स्थित शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों का दावा है कि उनके खातों से बिना अनुमति रकम निकाल ली गई। कुछ ने एफडी तोड़कर रकम निकालने का भी आरोप लगाया है।
20 से अधिक खाताधारकों ने मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी। बैंक मुख्यालय की टीम ने जांच शुरू कर दी है। शाखा के सभी स्टाफ बदल दिए गए हैं। इस शाखा में ऐच्छर, बिरौंडी, बिरौंडा और क्यामपुर समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों के खाते हैं। खाताधारकों ने दावा किया है कि गायब रकम 50 से 60 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। बैंक के बड़े अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डीसीपी श्रवण कुमार ने कहा, जांच की जा रही है। पीएनबी ने पांच कर्मी निलंबित किए हैं।
(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)