मेरठ सांपकांड: मामले में रविता और प्रेमी दोषी करार

Oct 08, 2026 - 13:24
Updated: 5 days ago
0 10
मेरठ सांपकांड: मामले में रविता और प्रेमी दोषी करार
  • मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर सोते वक्त गला घोटा, फिर बिस्तर पर सांप छोड़ा था.
  • पति को सांप से डसवाने वाली रविता हत्या की दोषी

Knockout Newz Meerut : सांप के काटने से मौत दिखाने की साजिश रची थी। पति की हत्या के मामले में रविता और प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि दोनों ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की थी। कोर्ट 16 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाएगी। घटना के 538 दिन बाद 16 तारीखों में 12 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया।

जानकारी के अनुसार, हत्या 17 अप्रैल 2025 को हुई थी। रविता ने प्रेमी के साथ सोते वक्त अमित की गला घोंटकर हत्या की थी, फिर बिस्तर पर सांप छोड़कर 10 बार डसवाया था। तब से वह मेरठ जेल में बंद है, जबकि प्रेमी अमरदीप जमानत पर बाहर है। रविता आज मुंह बांधकर कोर्ट पहुंची। मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की तो उसने कुछ जवाब नहीं दिया।

पति की हत्या और सांप से डसवाने की पूरी कहानी पढ़िए-

अमित कश्यप मेरठ-पौड़ी हाईवे से करीब 4 किलोमीटर अंदर गांव अकबरपुर सादात का रहने वाला था। अमरदीप, अमित के साथ टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता था। उसका अमित के घर आना-जाना था। इस दौरान अमरदीप का रविता से अफेयर हो गया। जब अमित को इसकी भनक लगी तो दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

दोनों ने एक सपेरे से वाइपर सांप एक हजार रुपए में खरीदा। 17 अप्रैल की रात अमित के सोने के बाद रविता ने बॉयफ्रेंड अमरदीप को फोन करके बुलाया। दोनों ने अमित की हत्या कर दी, फिर बिस्तर पर सांप छोड़ दिया। इसके बाद बॉयफ्रेंड को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई।

सुबह जब घरवाले उठे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। शरीर पर सांप के डसने के निशान देखकर परिजन को लगा कि युवक की मौत सांप के डसने से हुई है। घरवालों ने सपेरे को बुलवाया। वह सांप को पकड़कर अपने साथ ले गया।

इसके बाद अमित को डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर सांप के काटने के निशान मिले। 5 दिन बाद अमित की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई। इसमें पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई थी।

शक के आधार पर पुलिस ने पहले रविता को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बॉयफ्रेंड का नाम बताया। फिर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। बाद में जांच में यह भी पता चला था कि जिस सांप से डसवाया गया था। वह न जहरीला था, न ही उसके दांत थे।

पत्नी ने कहा था- मुझसे बलात्कार से भी गंदा काम करते थे

जेल जाते वक्त आरोपी पत्नी रविता ने कहा था- वो (पति अमित) मेरे साथ रोज मारपीट करते थे। मेरे साथ बलात्कार से भी ज्यादा गंदा काम करते थे। कहते थे कि तुझे वेश्या बनाऊंगा, धंधा कराऊंगा। उन्हें मालूम था कि मैं अमरदीप से फोन पर बात करती हूं। पति ने खुद ही मेरी बातचीत अमरदीप से फोन पर कराई थी। फिर मुझसे कहा कि मैं अमरदीप को अपने घर पर बुलाऊंगा। उसे मारने में तुझे मेरा साथ देना है। फिर मैं तुझे भी मारूंगा।

प्रेमी ने कहा था- अमित ने हत्या के लिए लड़के पीछे लगाए, इसलिए उसे मारा

रविता के प्रेमी आरोपी अमरदीप ने जेल जाने से पहले कहा था- कुछ दिन पहले 3500 रुपए के लेन-देन को लेकर मेरी अमित से कहासुनी हुई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने हमारा समझौता करा दिया था। फिर भी अमित ने मुझे मारने के लिए मेरे पीछे कुछ लड़के लगा दिए थे।

जब मुझे यह बात पता चली, तो अपनी जान बचाने के लिए मैंने अमित के मर्डर की साजिश रची। अमरदीप ने बताया- मवाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर गांव है। वहां काफी सपेरे रहते हैं। उनसे सांप एक हजार रुपए में खरीदा था। सपेरों का ही एक साथी मुझे यहां आकर सांप बेचकर गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User