सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, देखें का आज का रेट 

Nov 27, 2026 - 13:02
0 10
सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, देखें का आज का रेट 
  • सिल्वर ₹7000 उछला, सोना भी ₹2500 चढ़ा,

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क | 

नई दिल्ली। सोने और चांदी के दामों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( एमसीएक्स ) पर चांदी करीब 7,000 रुपये महंगी हो गई। जबकि, सोने की कीमत में लगभग 2,500 रुपये का उछाल आया। अमेरिका से आए महंगाई के मजबूत आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों का असर कीमती धातुओं पर दिखाई दे रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी की कीमतों में उछाल

एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सोने का वायदा भाव 2.13 फीसदी की तेजी के साथ 1,24,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी इसमें करीब 2,500 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। वहीं चांदी के दाम में ज्यादा तेजी देखने को मिली। इसका वायदा भाव 4.81 फीसदी उछलकर 1,52,851 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में भी दोनों धातुओं के दाम में तेजी आई थी।

आज सोने-चांदी के भाव-

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम) 18 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)  चांदी की कीमत (1 किलो)
दिल्ली ₹1,26,600 ₹1,16,150 ₹95,060 ₹1,70,000
मुंबई ₹1,26,550 ₹1,16,000 ₹94,910 ₹1,70,000
कोलकाता ₹1,26,550 ₹1,16,000 ₹94,910 ₹1,70,000
चेन्नई ₹1,26,550 ₹1,16,000 ₹94,910 ₹1,70,000
बेंगलुरु ₹1,26,550 ₹1,16,000 ₹94,910 ₹1,70,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमका सोना

विदेशी बाजार में भी सोने के दामों में मजबूती रही। स्पॉट गोल्ड 2.03 फीसदी चढ़कर 3,655.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले सोना अगस्त 2025 के बाद अपने निचले स्तर पर आ गया था और एक समय 3,500 डॉलर प्रति औंस से नीचे भी कारोबार कर रहा था।

सोना और चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए भाव बाजार के संकेतात्मक रेट हैं। ज्वेलरी खरीदते समय इन कीमतों के अलावा 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ सकता है। अलग-अलग दुकानों पर अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट की पुष्टि जरूर कर लें।

नोट: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User