दिनदहाड़े दिल्ली में दो करोड़ से अधिक की लूट
दिल्ली।दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने चर्च मिशन पुलिस चौकी के पास एक दफ्तर में घुसकर पिस्तौल से धमका कर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम लूट ली और फरार हो गए।
वारदात का तरीका और समय:
बुधवार को दिनदहाड़े चार बदमाशों हथियारों के साथ एक ऑफिस के भीतर घुसे।बदमाशो ने अंदर मौजूद कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया और अलमारी में रखे 2 करोड़ 30 लाख रुपये एक बैग में भरकर फरार हो गए।सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। रुपए लूटकर भागते हुए बदमाशों की ये हरकतें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई हैं।
पुलिस की कार्रवाई और जांच:
लाहौरी गेट थाने में लूट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं, जो वारदात की जगह से लेकर उनके भागने के पूरे रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)