पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर ने दी धमकी, भारत पर करेंगे विनाशकारी हमले

Nov 12, 2026 - 13:12
Updated: 5 days ago
0 5
पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर ने दी धमकी, भारत पर करेंगे विनाशकारी हमले
सैन्य अभियान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन 'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' ने ली है। इस आतंकी संगठन ने आने वाले दिनों में भारत पर विनाशकारी हमले शुरू करने की धमकी भी दी है। 'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' की ओर से जारी नोटिस में धमकी दी गयी है कि आने वाले दिनों में हिंदुत्व शासन और आरएसएस का वर्चस्व खत्म होने तक विनाशकारी हमले करेंगे। 'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' का प्रवक्ता मोहम्मद उमर अज्जम है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। सीआरपीएफ की टीम पर हमला करके आतंकी बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। आतंकियों के इस हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। इस आतंकी हमले के पीछे अब तक लश्कर-ए-तैयबा का हाथ बताया जा रहा था। हालांकि, अब एक अन्य संगठन 'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कुलगाम के अखरान इलाके में सीआरपीएफ शिविर पर बुधवार दोपहर एके-47 से लैस दो आतंकियों ने हमला किया था और जंगल की तरफ भाग गए। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। कटरा से जम्मू तक, कुलगाम से किश्तवाड़ तक सुरक्षा सख्त कर दी गई है। वाहनों की जाँच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। बीएसएफ, कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ सर्च ऑपरेशन चला रही है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User