जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के दो जवानों के शव मिले
जम्मू। किश्तवाड़ ज़िले से बुधवार रात लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के शव गुरुवार को बरामद हुए। अफसरों ने बताया कि दोनों के शरीर पर गोलियां लगने के निशान हैं। दोनों कियार दच्छन से अपर रिज देहरना के इंदरवन इलाके में बसनान में तैनात आर्मी की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की एक टीम को रिलीव करने जा रहे थे, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचे थे।
अधिकारियों ने गुरुवार को किश्तवाड़ ज़िले में लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस जवानों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के जिस्म पर गोलियां लगने के निशान थे। ये दोनों बुधवार रात से लापता थे। मारे गए दोनों जवान विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) थे और जम्मू-कश्मीर पुलिस की चरमपंथ विरोधी इकाई स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में तैनात थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ ज़िले के रहने वाले बॉबी चंद (54 वर्ष) और ऋषिपाल (45 वर्ष) के शव गुरुवार सुबह दच्छन क्षेत्र के एक जंगल से मिले हैं। दोनों इसी इलाक़े से बुधवार रात लापता हुए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी सर्विस राइफ़लें भी ग़ायब हैं, जिससे हमले में चरमपंथियों के शामिल होने का शक है। हालाँकि अभी तक किसी भी चरमपंथी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
बुधवार रात हुआ था हमला
दोनों जवान बुधवार रात किश्तवाड़ के दच्छन इलाक़े में कियार से देहरना के बीच पहाड़ी रास्ते से गुज़र रहे थे, तभी संदिग्ध चरमपंथियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के एक पोर्टर ने पास के सैन्य शिविर को गोलीबारी की सूचना दी थी। जंगल में फायरिंग की आवाज सुनाई देने के बाद दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर लापता हो गए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात उनके लापता होने की ख़बर मिलते ही हमने इलाक़े में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। रातभर तलाशी की गई और हमलावरों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद ली गई। दुर्भग्य की बात है कि गुरुवार सुबह हमारी टीमों को दच्छन इलाक़े के एक जंगल में उनके शव मिले। किश्तवाड़ के दुर्गम और पहाड़ी इलाक़े से शवों को नीचे लाया गया है।
सेना की चौकी पर नहीं पहुंचे दोनों जवान
शुरुआत में दोनों के मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन बाद में वे नंबर बंद हो गए, जिससे उनके ठिकाने और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी, लेकिन सर्च ऑपरेशन में दोनों के शव बरामद हो गए हैं।
दुर्गम वनों में चलाया जा रहा था सर्च ऑपरेशन
इन दो जवानों के लापता होने के तुरंत बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की तरफ से संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। अफसरों ने कहा था कि लापता जवानों का सुराग लगाने और उनके लापता होने की परिस्थितियों को मालूम करने के लिए दुर्गम पर्वतीय वन क्षेत्रों समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)