अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल सीबीएफसी के सलाहकार पैनल में सदस्य नियुक्त
मेरठ में अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल बोलीं- स्थानीय कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में अवसर दिलाना प्राथमिकता।
नॉकआउट न्यूज़ मेरठ। अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सलाहकार पैनल में सदस्य बनाया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति पर अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया एक महत्वपूर्ण सम्मान होने के साथ-साथ मेरे लिए एक नई जिम्मेदारी और गौरव का विषय है। वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इसका निर्वहन करेंगी।
गरिमा अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और देशभक्ति को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करना उनका प्रयास रहेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश और मेरठ के कलाकारों को फिल्म उद्योग में अधिक अवसर दिलाने पर जोर देंगी।
स्थानीय कलाकारों को अवसर दिलाने पर जोर
अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण है। यह आने वाली पीढ़ियों की सोच और व्यक्तित्व को प्रभावित करने का सशक्त माध्यम भी है। उनका प्रयास रहेगा कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, देशभक्ति और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सकारात्मक फिल्मों को प्रोत्साहन मिले।
गरिमा अग्रवाल ने कहा कि यूपी में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। उनकी प्राथमिकता स्थानीय कलाकारों, युवाओं, लेखकों और फिल्म निर्माण से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को फिल्म इंडस्ट्री में अधिक अवसर दिलाने की रहेगी। इससे रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और प्रदेश की सांस्कृतिक व आर्थिक पहचान मजबूत होगी।
सिनेमा में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने की बात
अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सिनेमा केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उसे राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)