सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल

Nov 23, 2026 - 17:44
Updated: 2 days ago
0 43
सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल
  • 3100 रुपये महंगा हुआ सोना,
  • चांदी की कीमतों में भी 3856 रुपये तक की बढ़त,

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क | 

नई दिल्ली। सुबह करीब 10:50 बजे, एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला गोल्ड 3041 रुपये (2.50 प्रतिशत) की तेज बढ़त के साथ 1,24,819 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि बीते लंबे समय से लगातार गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी के भाव में तेज बढ़त देखने को मिल रही है। आज एमसीएक्स पर सोना 2.50 प्रतिशत की तेज बढ़त लेकर कारोबार कर रहा है। जबकि, चांदी के दामों में भी 2.40 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के दाम में 3116 रुपये तक की तेजी

सोमवार को सुबह लगभग 10:50 बजे एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 3041 रुपये (2.50 प्रतिशत) की तेज बढ़त के साथ 1,24,819 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,24,894 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,23,806 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 3116 रुपये तक चढ़ चुकी हैं।

चांदी के दामों में भी 3856 रुपये तक की बढ़त

इसी तरह, आज 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी के दाम भी 3595 रुपये (2.43 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1,51,408 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। सोमवार को चांदी ने 1240 रुपये की तेजी के साथ 1,49,053 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,47,813 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का दाम 1,51,669 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,49,053 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 3856 रुपये तक चढ़ चुका है।

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में भी दर्ज की गई थी तेज गिरावट

बताते चलें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दामों में लगातार 9वें दिन गिरावट दर्ज की गई थी। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5200 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ था। इसके अलावा, चांदी भी 4000 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User