गूगल का भारतीय स्टार्टअप रीगी पर दांव, 10 करोड़ रुपये का किया निवेश!

Nov 13, 2026 - 13:03
Updated: 10 hours ago
0 14
गूगल का भारतीय स्टार्टअप रीगी पर दांव, 10 करोड़ रुपये का किया निवेश!
गूगल का भारतीय स्टार्टअप रीगी पर दांव

बेंगलुरु, दुनिया की बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने भारतीय नव उद्यम रीगी में 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। समाचार वेबसाइट एनट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, रीगी ने नए तरजीही शेयर जारी करके यह रकम जुटाई है। इस निवेश के बाद गूगल की कंपनी में 1.43 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। इस निवेश के आधार पर रीगी का कुल मूल्य करीब 670 करोड़ रुपये आंका गया है।

कैसे हुआ 10 करोड़ रुपये का निवेश?

कंपनी के नियामकीय दस्तावेजों के मुताबिक, रीगी के निदेशक मंडल ने 1,543 तरजीही शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। प्रत्येक शेयर की कीमत 61,796 रुपये रखी गई है। इन शेयरों को जारी करके कंपनी ने करीब 10 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस निवेश के साथ गूगल पहली बार रीजी के हिस्सेदारों में शामिल हुआ है।

क्या काम करती है रीजी कंपनी?

रीजी टीवी, भारत का सबसे बड़ा मुफ्त लघु नाटक देखने वाला मंच, अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से सामग्री बनाने पर ज्यादा जोर दे रहा है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है।

रीजी टीवी पर हर दिन 6 करोड़ मिनट से ज्यादा समय तक वीडियो देखे जाते हैं। कंपनी अब एआई आधारित निर्माण तकनीक विकसित कर रही है, जिससे ज्यादा कहानियां बनाई जा सकेंगी और कम समय में नए कार्यक्रम तैयार किए जा सकेंगे। इसका उद्देश्य भारतीय मनोरंजन को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाना है, ताकि दर्शक बिना किसी सदस्यता शुल्क के इन कहानियों का आनंद ले सकें।

रीगी टीवी के जरिए मनोरंजन के क्षेत्र में कदम

रीजी ने अब डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया है। कंपनी ने रीगी टीवी नाम का लघु वीडियो मंच शुरू किया है। यहां लोग छोटे वीडियो, मौलिक कार्यक्रम और लघु नाटक देख सकते हैं।कंपनी इस मंच से विज्ञापनों और ऐप के भीतर होने वाली खरीदारी के जरिए कमाई करती है।

पहले भी जुटा चुकी है 100 करोड़ रुपये

रीगी इससे पहले जनवरी 2023 में करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश जुटा चुकी है। इस निवेश दौर का नेतृत्व एलिवेशन कैपिटल ने किया था। इसमें एक्सेल, स्टेलारिस वेंचर पार्टनर्स और सिकोइया कैपिटल जैसे निवेशकों ने भी हिस्सा लिया था।

कंपनी को कितना हुआ मुनाफा या नुकसान?

कंपनी के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान रीजी ने 19.92 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। हालांकि, इस अवधि में कंपनी को 20.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।कंपनी ने अभी वित्त वर्ष 2026 के वित्तीय नतीजे जारी नहीं किए हैं।

गूगल ने भारतीय कंपनी रीगी में 10 करोड़ रुपये लगाकर 1.43 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। रीजी सोशल मीडिया पर सामग्री बनाने वालों को ऑनलाइन कमाई करने में मदद करती है। अब कंपनी छोटे वीडियो और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में भी अपना कारोबार बढ़ा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User