प्रधानमंत्री मेरा फोन टैप करवा रहे हैं : राहुल गांधी

Nov 13, 2026 - 13:43
Updated: 5 days ago
0 2
प्रधानमंत्री मेरा फोन टैप करवा रहे हैं : राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वह उनका फोन टैप करा रहे हैं। 

राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो स्टेटस शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि आपको विदेशी मदद मिल रही है। आप कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को विदेश से कंट्रोल किया जा रहा है। सबूत कहां है? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने वीडियो में आरोप लगाया है कि उनके फोन को टैप किया जा रहा है।
इंस्टाग्राम पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सबूत यहां है, इसी फोन में है। प्रधानमंत्री को यह बात पता है, क्योंकि वे मेरा फोन टैप करते हैं। जिस पल वे आमने-सामने की बहस के लिए आएंगे, सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है, कौन देशद्रोही है, वे कब से देशद्रोही हैं, और ऐसी ही कई अन्य बातें जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में मौजूद हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User