सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट; होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का दिया नारा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसका-किसका है नाम...

Nov 24, 2026 - 23:12
Updated: 2 days ago
0 37
सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट; होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का दिया नारा

नॉकआउट न्यूज़ डिजिटल डेस्क |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पहली लिस्ट जारी करते हुए चुनावी नारा भी दे दिया है। समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के साथ अपने एक्स हैंडल पर 'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' लिखा है।

यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी ने पहली लिस्ट में पांच नाम जारी किए हैं। इन पांच उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। ये सभी समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक हैं। इनको फिर से 2027 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है।

  1. उमर अली खान, बेहट विधानसभा (01) - सहारनपुर
  2. आशु मलिक, सहारनपुर विधानसभा (04) - सहारनपुर
  3. नाहिद हसन, कैराना विधानसभा (08) - शामली
  4. महबूब अली अमरोहा विधानसभा (41) - अमरोहा
  5. ज्योति लोधी, ललितपुर विधानसभा (226) - ललितपुर

होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का नारा



सपा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए 'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का नारा भी दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक प्रत्याशियों के नाम

समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया हैं। पार्टी ने सूची के शीर्ष पर 'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का नारा दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे सपा की शुरुआती चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

इन 5 में से 2 सीट पर कांग्रेस उतारना चाहती थी अपने उम्मीदवार

कांग्रेस ने पहले जो 181 उम्मीदवारों की लिस्ट सपा को सौंपी थी उनमें बेहट और सहारनपुर सीट शामिल है। इन दोनों सीट पर 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जीती थी। आज समाजवादी पार्टी की जारी हुई पहली उम्मीदवारों की लिस्ट में बेहट से मौजूदा विधायक उमर अली ख़ान और सहारनपुर देहात से विधायक आशु मलिक को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को दी 26 सीटें

बता दें, कि सपा और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अहम बैठक हुई। इस बैठक में समाजवादी पार्टी ने 26 सीटें कांग्रेस को देने की बात कही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जीतने वाली 26 सीटों से बातचीत की शुरुआत हो चुकी है, समझदारी से मिल जुलकर ये बात आगे बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User