हरे निशान पर खुला शेयर बाजार: दिखी ऐसी तेजी की सेंसेक्स 1000 और निफ्टी 308 अंकों की बढ़त लेकर खुले
- 1000 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स,
- बढ़त लेकर खुले निफ्टी की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर,
नॉकआउट न्यूज़ डिजिटल डेस्क |
मुंबई। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार ने हरे निशान पर कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स 1000.90 अंकों (1.21%) की बढ़त लेकर 83,436.89 अंकों पर खुला। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स बुधवार को 308.7 अंकों (1.22%) की तेजी के साथ 25,658.35 अंकों पर खुला।
शेयर बाजार में तेजी बढ़त
इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, टीसीएस के शेयर बड़ी बढ़त लेकर खुले। जबकि, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान में खुले। बताते चलें कि मंगलवार को गुरू नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शेयर बाजार बंद थे।
बढ़त लेकर खुले निफ्टी की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर खुले और बाकी की 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 50 की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
इन्फोसिस के शेयरों ने की शानदार शुरुआत
बुधवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 3.54 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि टाटा ग्रुप की मेटल कंपनी टाटा स्टील के शेयर ने आज एक बार फिर सबसे ज्यादा 1.56 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।
बुधवार को हरे निशान में खुले सेंसेक्स के ये स्टॉक्स
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में बुधवार को बजाज फाइनेंस के शेयर 3.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 3.23 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.90 प्रतिशत, इंडिगो 2.73 प्रतिशत, टीसीएस 2.05 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.02 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.91 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.83 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.78 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.50 प्रतिशत, ट्रेंट 1.48 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.41 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.40 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.32 प्रतिशत, एलएंडटी 1.18 प्रतिशत, एसबीआई 1.07 प्रतिशत, एटरनल 1.03 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.98 प्रतिशत, रिलायंस 0.75 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.74 प्रतिशत, बीईएल 0.72 प्रतिशत, सन फार्मा 0.55 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.55 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
इन शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार
वहीं दूसरी ओर बुधवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.14 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.72 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.06 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)