सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, चेक करें ताजा रेट

Nov 25, 2026 - 11:33
Updated: 2 days ago
0 17
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, चेक करें ताजा रेट

नॉकआउट न्यूज़ डिजिटल डेस्क |

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार सुबह एमसीएक्स पर सोना 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि, चांदी के दाम भी 0.60 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहे है। बताते चलें कि, इससे पहले सोमवार को सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई थी। बता दें कि मंगलवार को गुरू नानक जयंती के अवसर पर एमसीएक्स दूसरे सेशन में खुला था।

सोने के दामों में आज 915 रुपये तक की गिरावट

आज सुबह लगभग 10:40 बजे, एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 628 रुपये (0.51 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,21,701 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 429 रुपये के नुकसान के साथ 1,21,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले सत्र में 1,22,329 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने के दाम 1,22,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,21,414 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, पिछले बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 915 रुपये तक गिर चुकी हैं।

आज 1518 रुपये तक गिरे चांदी के दाम

इसी तरह, बुधवार को 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी के दाम भी 936 रुपये (0.64 प्रतिशत) टूटकर 1,44,502 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 435 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,003 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले सत्र में 1,45,438 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 1,45,386 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,43,920 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। पिछले बंद भाव की तुलना में आज चांदी के दाम 1518 रुपये तक गिर चुके है।

सर्राफा बाजार में सोने के दामों में जारी गिरावट थमी

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1500 रुपये की तेजी के साथ 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही, सोने के दामों में लगातार 10 सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला भी थम गया। इसके साथ ही, चांदी का भाव भी 2000 रुपये बढ़कर 1.57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User