वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद किया ये बड़ा खुलासा

Nov 25, 2026 - 12:03
Updated: 1 day ago
0 39
वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद किया ये बड़ा खुलासा
वैभव सूर्यवंशी

- युवराज सिंह से हुई थी आधा घंटा बात.


नॉकआउट न्यूज़ डिजिटल डेस्क |

नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली और ​कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। मैच से पहले उनकी पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से बात हुई थी।

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार 24 नवंबर को भारत ए के लिए खेलते हुए जो शानदार पारी खेली, वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। उन्होंने जो रिकॉर्ड बनाए हैं। उम्मीद है कि आने वाले कई साल तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी वहां तक नहीं पहुंच पाएगा। इस बीच मैच के बाद वैभव ने बड़ा खुलासा किया है कि उन्होंने चार लोगों से बात की थी, इसमें एक नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का भी शामिल है। वैभव की उनसे करीब 30 मिनट तक लंबी बात हुई। 

केवल 52 बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोका दोहरा शतक

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और केवल 52 बॉल पर दोहरा शतक ठोक दिया। उन्होंने इस दौरान 28 छक्के लगा दिए। वैभव सूर्यवंशी ने बीसीसीआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैच से एक दिन पहले उनकी पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह से करीब आधे घंटे तक की फोन पर बात हुई थी। इस दौरान युवराज ने उन्हें हिम्मत दी और ​कुछ टिप्स भी दिए, जो मैच के दिन उनके काम आए। इससे पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के दो मैचों में वैभव का बल्ला नहीं चला था। ना तो वे नेपाल के खिलाफ कुछ खास कर पाए और इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन तीसरे मैच में उनकी जो सुनामी आई, वो पूरी दुनिया ने देखी। 

पिता, बचपन के कोच और दोस्त के अलावा युवराज से करीब आधे घंटे हुई बात

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि मैच से पहले उन्होंने चार लोगों से बात की थी। इसमें पहला नाम तो उनके पिता ​का है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन के क्रिकेट कोच मनीषा ओझा से बात की। वैभव ने अपने अंडर 19 के दोस्त प्रथम से भी बात की। पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह से उनकी करीब 30 मिनट तक बात चली। वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा कि युवी सर उनके आइडल हैं। अगर आप किसी आइडल से बात करते हैं, तो उनकी हर बात सुनते हैं। उनकी हर बात सुनी। उन्होंने बहुत सी जरूरी बातें बताईं।

 वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने युवराज सिंह की अपनी बैटिंग के वीडियो देखे। इससे उन्हें पता चला कि वे कहां गलतियां कर रहे हैं। इस मैच में वो गलतियां न करने की कोशिश की। उन्होंने बहुत मदद की। शायद यही वो बात थी, जिसने वैभव को एक आक्रामक पारी के लिए प्रेरित किया और वैभव ने मैच के दौरान रिकॉर्डबुक को तहस नहस कर डाला। 

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

भारत ए की टीम ने न्यूजीलैंड की ओर से दिए गए 250 रनों के लक्ष्य को केवल 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत ने 254 रन बनाए और इसमें से 204 रन तो केवल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ही थे। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट का 28 बॉल पर सबसे तेज शतक, 40 बॉल में सबसे तेज 150 रन, 52 बॉल पर सबसे तेज दोहरा शतक शामिल है। उन्होंने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंदों में शतक बनाने के पिछले लिस्ट ए रिकॉर्ड से बेहतर था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User