ऑस्कर की रेस में शामिल हो सकती है 'रामायण'

Nov 11, 2026 - 11:57
Updated: 5 days ago
0 4
ऑस्कर की रेस में शामिल हो सकती है 'रामायण'
रामायण

मुंबई, नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म को भारत के साथ विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' को ऑस्कर कंसिडरेशन के लिए सबमिट किया है। हालांकि, अभी फिल्म का ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन तय नहीं हुआ है।इस साल मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की तरफ से ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए आधिकारिक एंट्री चुना गया है।

क्या दो भारतीय फिल्में ऑस्कर में जा सकती हैं?

जी हां, भारत की आधिकारिक एंट्री के अलावा दूसरी फिल्में भी स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए सबमिट हो सकती हैं। ऐसे में 'रामायण' के पास भी ऑस्कर की रेस में शामिल होने का मौका है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User