सलमान की 'मातृभूमि' के 5 डायलॉग वायरल, फैंस हुए दीवाने!

Nov 12, 2026 - 15:43
Updated: 9 hours ago
0 9
सलमान की 'मातृभूमि' के 5 डायलॉग वायरल, फैंस हुए दीवाने!
मातृभूमि

मुंबई, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मेकर्स ने हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में देशभक्ति, सैनिकों के साहस और भावनाओं को दिखाया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के दमदार डायलॉग्स की हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इन डायलॉग्स को शेयर कर रहे हैं और बार-बार सुन रहे हैं।

ये 5 डायलॉग्स जीत रहे लोगों का दिल

फिल्म के ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। इनमें देशभक्ति के साथ-साथ हंसी-मजाक और जोश भी देखने को मिलता है। फिल्म के ये 5 डायलॉग्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

"अरे वाह! भाषा समझते हैं, भावनाएं भी समझेंगे!"

"सचेज़वान में कुछ काला है!"

"हम सैनिक हैं, हम ऐसे दिनों के लिए ही बने हैं।"

"यह तो सुना होगा, एक बिहारी सौ पर भारी!"

"मौत से क्या डरना, उसे तो आना है!"

देशभक्ति और दमदार डायलॉग्स ने बढ़ाया उत्साह

इन डायलॉग्स में अलग-अलग तरह के इमोशंस देखने को मिलते हैं। कुछ लाइनें दर्शकों को हंसाती हैं, तो कुछ सैनिकों के साहस, हिम्मत और बलिदान की याद दिलाती हैं। यही वजह है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर और डायलॉग्स को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के बाद दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने में कितनी कामयाब होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User