कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी
कोलकाता, कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक करने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को इस फ्लाइट में 92 यात्री सवार थे और विमान सुबह 10:20 बजे उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। तभी विमान के टॉयलेट के शीशे पर एक धमकी भरा नोट मिला, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक करने की बात लिखी थी।
पायलट ने तुरंत एटीसी को दी जानकारी
धमकी भरा नोट मिलने के बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी को इसकी जानकारी दी। सुरक्षा को देखते हुए विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया और उसे आइसोलेशन बे यानी एयरपोर्ट की एक अलग जगह पर ले जाया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे विमान की तलाशी ली और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
धमकी लिखने के आरोप में यात्री गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसी ने टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा नोट लिखा था। उसे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
कोलकाता एयरपोर्ट पर पहले भी मिली धमकियां
खास बात यह है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। 3 अक्टूबर को टिश्यू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिली थी। वहीं, 24 अक्टूबर को फुकेत से कोलकाता आ रही इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर बम की धमकी लिखी गई थी। हालांकि, दोनों मामलों में जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)