इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने का सुनहरा मौका, इन राज्यों में मिल रही सब्सिडी और टैक्स में छूट

Nov 12, 2026 - 15:11
Updated: 14 hours ago
0 23
इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने का सुनहरा मौका, इन राज्यों में मिल रही सब्सिडी और टैक्स में छूट
इलेक्ट्रिक ऑटो

नई दिल्ली, देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें ई-ऑटो और ई-रिक्शा खरीदने पर सब्सिडी दे रही हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में वाहन खरीदने पर आर्थिक मदद के साथ रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में भी छूट मिल रही है।

केंद्र सरकार भी दे रही सब्सिडी

केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत पात्र इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने वालों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों को सस्ता बनाना और लोगों को रोजगार के नए अवसर देना है। यह योजना 31 मार्च 2028 तक लागू है।

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में मिल रही छूट

दिल्ली और महाराष्ट्र में ई-ऑटो खरीदने पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी और रोड टैक्स में छूट दी जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों पर 15 से 20 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान बताया गया है।

गुजरात में 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है, जबकि राजस्थान में भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर आर्थिक सहायता दी जाती है। तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट का प्रावधान है।

पुडुचेरी में 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी

पुडुचेरी में विशेष योजना के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की महिलाओं को ई-ऑटो खरीदने पर वाहन की कीमत का 75 प्रतिशत या अधिकतम 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।

कैसे मिलेगा सब्सिडी का फायदा?

सब्सिडी का लाभ लेने के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त डीलर से ही इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना जरूरी है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। कुछ राज्यों में छूट वाहन खरीदते समय मिलती है, जबकि कुछ में पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User