सोनाक्षी सिन्‍हा ने राहुल गांधी के बयान पर कसा तंज

Nov 18, 2026 - 13:27
Updated: 5 days ago
0 3
सोनाक्षी सिन्‍हा ने राहुल गांधी के बयान पर कसा तंज
सोनाक्षी सिन्हा - राहुल गांधी

मुम्बई। राहुल गांधी ने हाल ही में अपने माता-पिता को लेकर कहा था कि 'जब वे बच्चे थे, तब परिवार में जब भी खाना खाने का समय होता था, उनकी मां सोनिया गांधी अक्सर उनके पिता राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं। बचपन में मुझे यह बिल्कुल सामान्य लगता था और ऐसा प्रतीत होता था कि सभी परिवारों में ऐसा ही होता होगा।' इस बयान पर पूरा देश बात कर रहा है। एक ओर लोग राहुल के बयान की तारीफ कर रहे हैं और दूसरी ओर उन्हें खरी- खोटी सुनाया भी जा रहा है।

उक्त बयान पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी प्रतिक्रिया दी है। 'वोमानिया' नाम के हैंडल से की गई एक पोस्ट को रीपोस्ट करके प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट में यह सवाल उठाया गया था कि सोनिया के लंच के दौरान राजीव की गोद में बैठने को लेकर लोग इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं। इस पर अपना मजेदार कमेंट जोड़ते हुए सोनाक्षी ने लिखा, 'ओह हो! मेरे होने वाले बच्चों को तो पता ही नहीं है कि आगे क्या होने वाला है। तैयार हो जाओ बच्चों (तुम लोग अभी जहां कहीं भी हो)!

'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की लॉन्चिंग पर क्या बोले राहुल गाँधी 

16 नवंबर को नई दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के मौके पर राहुल ने अपने बचपन की एक यादें ताजा कीं। अपने माता-पिता के रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि लंच और डिनर के समय सोनिया अक्सर राजीव की गोद में बैठती थीं, भले ही उस समय वहां और लोग भी मौजूद हों। उन्होंने कहा, 'पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा होती थीं... मुझे लगता था कि यह एक सामान्य बात है। इसलिए जब मैं अपने दोस्तों के घर जाता था, तो उनके माता-पिता को एक-दूसरे की गोद में नहीं देखता था। तब मैं अपने दोस्त से पूछता था, 'ये क्या हो रहा है? तुम्हारी मम्मा तुम्हारे पापा की गोद में क्यों नहीं बैठी हैं?'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User